Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीहनुमान बेनीवाल के रोड शो से पुलिस ने जब्त किया डीजे

हनुमान बेनीवाल के रोड शो से पुलिस ने जब्त किया डीजे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। आरएलपी की सत्ता संकल्प यात्रा मंगलवार  रात को कुचामन पहुंची। इस  दौरान पुलिस ने रोड शो में चल रहे डीजे को रुकवा कर जब्त कर लिया। रोड शो में कार्यकर्ताओं की अच्छी भीड़ जुटने के साथ ही गाड़ियों का लंबा काफिला निकला।

- विज्ञापन -image description
image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमान बेनीवाल के रोड शो में आगे आगे डीजे चल रहा था। थानाधिकारी ने मौके से डीजे को रूकवाया और इसके बाद पुलिस ने डीजे को जब्त कर लिया। इसके बाद आरएलपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी नजर आया।

प्रशासन और FST की टीम मौके पर मौजूद रही। हालांकि इसके बाद मामला शांत हो गया। रोड शो में चल रहे दूसरे डीजे को भी एक बार पुलिस ने रूकवाया लेकिन उसे जब्त नहीं किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!