Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीराजपूत समाज की बैठक में हुआ राजनीतिक मंथन

राजपूत समाज की बैठक में हुआ राजनीतिक मंथन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। शहर के आयुवान निकेतन में सोमवार को राजपूत समाज की सामाजिक बैठक में राजनीतिक चिंतन और मनन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

राजपूत समाज की ओर से पिछले कुछ समय से राजनीतिक चर्चाओं का दौर चल रहा था। जिसके बाद सोमवार को सभी गांवों  के राजपूत समाज के लोगों की बैठक रखी गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की चर्चा करने के साथ ही सामाजिक एकजुटता के बारे में भी चर्चा हुई।

- विज्ञापन -image description

बैठक के बाद एक 10 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें प्रतापसिंह लूणवा, अनिलसिंह मेड़तिया कुचामन, महेंद्रसिंह पांचोता, मंडावरा पूर्व सरपंच नरेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह राजलिया, जिलापरिषद सदस्य शंकर सिंह, विजेन्द्र सिंह भांवता, जयेन्द्र सिंह हुडिल,मिंडा पूर्व सरपंच नारायण सिंह,  नावा विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी के उम्मीदवार गजेन्द्र सिंह कुकंनवाली भी मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

यह कमेटी ही जल्द ही निर्णय लेकर समाज के आगामी मुद्दे तय करेगी। जिसके बाद समाज की नई बैठक में निर्णय लिया जाएगा। दरअसल राजपूत समाज की ओर से भी इस बार कोई राजनीतिक मोड़ लिया जा सकता है। बैठक में नावां विधानसभा के राजपूत समाज के नेता भी मौजूद रहे।

 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!