Monday, July 28, 2025
Homeनावां शहरतिरंगे से जगमग हुआ नावां में प्रवेश द्वार मार्ग का पुलिया

तिरंगे से जगमग हुआ नावां में प्रवेश द्वार मार्ग का पुलिया

- विज्ञापन -IT DEALS HUB

अरुण जोशी @ नावां शहर। शहर में दीपावली का उत्साह धीरे-धीरे परवान पर आने लगा है। चारों तरफ रोशनी के इस पर्व पर रोशनी की छठा बिखरने लगी है।

नगर पालिका ने भी इसके लिए पूरी तैयारियां की है।जिसका नजारा अब शहर में बखूबी नजर भी आने लगा है। रेलवे ओवर ब्रिज के 50 खंभों पर तिरंगा रोशनी जगमग होने लगी है।

- विज्ञापन -image description

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सतीश कुमार राव ने शहर की प्रवेश पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के बिजली पोल पर तिरंगा लाइट लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत शहर में इस बार दीपावली से पहले शहर के प्रवेश पर तिरंगा रोशनी की जाएगी। इसका कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि अधिशाषी अधिकारी सतीश कुमार राव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शहर की रोशनी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। पूलिए पर तिरंगा लाइट लगवाने के साथ ही शहर के सभी हिस्सों में रोड लाइटें ठीक किए जाने सहित कई क्षेत्रों में शीघ्र ही रोड लाइटें लगाई गई है। इसके साथ ही शहर में अन्य जगह भी जहां अधिकांश अंधेरा रहता था, वहां भी रोशनी के लिए व्यवस्था की जा रही है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
Physics Wallah
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!