Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरअखण्ड रामायण पठन शुरू, मेला महोत्सव कल

अखण्ड रामायण पठन शुरू, मेला महोत्सव कल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी @ नावांशहर। शहर के जयपुर रोड़ स्थित भीवड़ा नाडा बालाजी का वार्षिक मेला महोत्सव शनिवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही धूमधाम से मनाया जाएगाा।

मंदिर परिसर में मेला महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मंदिर के महंत अयोध्यादास जी महाराज ने बताया कि मेला महोत्सव पर शुक्रवार की सुबह अखण्ड रामायण पठन शुरु किया गया। जिसका समापन शनिवार की सुबह होगा।

रामायण पठन पूर्ण होने के पश्चात भगवान श्रीराम व हनुमान की भव्य आरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके पश्चात हवन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मंत्रोच्चारण के साथ आहूतियां दी जाएगी। दोपहर में सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम को बालाजी महाराज के 121 किलो के रोट का भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात मेला महोत्सव शुरु किया जाएगा।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!