Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीनि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर में 83 मरीज लाभान्वित

नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर में 83 मरीज लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

एस.एम.एस. हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने दी सेवाएं

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। लॉयन्स क्लब कुचामनसिटी के तत्वावधान में श्रीमती सीतादेवी सत्यनारायण काबरा चेरिटीज के सौजन्य से शहर के रामजीवन काबरा रोग निदान केन्द्र में रविवार को नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 83 मरीज लाभान्वित हुए। अध्यक्ष चेतन खालड़का ने बताया कि सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। शिविर स्थल पर प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक मरीजों की भीड़ लगी रही। शिविर में संयोजक लॉयन नरेन्द्र शर्मा, जोन चेयरपर्सन लॉयन हेमराज पारीक, क्लब प्रशासन लॉयन सुभाष रांवका, लॉयन डॉ. सलीम राव, निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश डालुका, निवर्तमान सचिव लॉयन मनोज अग्रवाल, लॉयन शुभम मण्ढावाला, लॉयन मनोहर पारीक, लॉयन संजय रांवका, लॉयन श्यामसुन्दर खोखरिया, लॉयन सुभाष रांवका, लॉयन अशोक काला, अध्यक्ष लॉयन चेतन खालड़का, क्लब सचिव लॉयन सुमितसिंह राजपुरोहित ने अपनी सेवाएं दी।
इस अवसर पर सीबीसी जांच 5, ब्लड शूगर जांच 4, एस.जी.ओ.टी., एस.जी.पी.टी. एवं क्रिटीनिया जांचें 3-3, एल.एफ.टी., केएफटी, विटामिन, ई.एस.आर., सी.आर.पी., विटाइमिन बी-12 की 1-1, टी.एम.टी. 6, ई.सी.जी. 37, एक्स-रे 6, लिपिड प्रोफाइल 2 जांचे नि:शुल्क की गई।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!