Monday, March 30, 2026
Homeडीडवानालोकेश अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के युवा जिलाध्यक्ष

लोकेश अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के युवा जिलाध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना। डीडवाना को जिला मुख्यालय बनने के साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी जिला मुख्यालय पर पदाधिकारियों
की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

- विज्ञापन -image description
image description

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने डीडवाना के युवा समाजसेवी व अग्रवाल समाज के समर्पित कार्यकर्ता एवं व्यवसायी लोकेश अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के नवगठित डीडवाना कुचामन युवा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर नियुक्ति पत्र जारी किया है।

- विज्ञापन -image description

संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुशील गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु भूत की अनुमति से एवं जिलाध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल की सहमति से नियुक्ति की है। लोकेश अग्रवाल पूर्व में संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी में दायित्व निभा चुके हैं एवं वर्तमान में भारत विकास परिषद्, सेवा भारती समिति, श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति सहित अनेक सामाजिक संगठनों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

अग्रवाल को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए उपखंड स्तर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। लोकेश अग्रवाल की नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुशील गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु भूत, प्रदेश महामंत्री राजेश मित्तल, सुनील जैन, युवा प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, सीकर जिलाध्यक्ष अरूण फागलवा, सीकर युवा जिलाध्यक्ष संदीप बजाज, डीडवाना कुचामन जिलाध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल सहित संगठन व समाज के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!