आजादी के पर्व पर गूंजे देशभक्ति तराने
उपखण्ड अधिकारी अंशुल सिंह ने किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की सलामी
अरुण जोशी @ नावांशहर। देश की आजादी का जश्र स्वतन्त्रता दिवस शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी अंशुल सिंह, पालिकाध्यक्ष सायरी देवी, तहसीलदार व अधिशाषी अधिकारी सतीश राव ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। ढोल की गूंज व आणक की ताल के साथ देश की आन, बान व शान की रक्षा का जज्बा मन में लिए छात्र-छात्राओं ने कदम से कदम मिलाकर तिरंगे को सलामी दी।

- विज्ञापन -



समारोह के दौरान कभी देश भक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो कभी राजस्थान के वीर एवं वीरांगनाओं के शौर्य का बखान किया गया। नन्हें मुन्हें बच्चों ने व्यायाम प्रदर्शन कर देश के युवा होने का आभास कराया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष सायरी देवी, विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार सतीश राव, थानाधिकारी जोगेंद्र राठौड़, सीबीईओ चांदमल शर्मा व प्रतिपक्ष नेता अवधेश पारीक का नगरपालिका की ओर से स्वागत किया गया।
उपखण्ड अधिकारी अंशुल सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समस्त नागरिकों व बच्चों को देश में स्वच्छता रखने व लोगों को बताया की आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए है। इसके तहत लोगों ने घर घर तिरंगा लहराकर जश्र मनाया है। उन्होनें आम जन को देश सेवा का जज्बा रखने का संदेश दिया।







