Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीजन जन तिरंगा लहराएगा आजादी का जश्न मनाएगा - देवीलाल दादरवाल

जन जन तिरंगा लहराएगा आजादी का जश्न मनाएगा – देवीलाल दादरवाल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा एवं पर्यावरण जन चेतना मुहिम के तहत आज न्यू मॉडर्न एजुकेशन ग्रुप जूनियर विंग हिंदी मीडियम में पेंटिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रधानाचार्य मदनलाल ने बताया कि संस्थान के 350 छात्र- छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, इसमें छात्र-छात्राओं ने तिरंगा, महापुरुषों, प्राकृतिक दृश्यों आदि की कलात्मक आकृतियों उकेर कर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

- विज्ञापन -image description

खारिया सरपंच देवीलाल दादरवाल ने वीर शहीदों की शहादत के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे देश को आजाद कराने वाले वीर शहीदों की याद में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्र-छात्रों को अपने घर पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार, प्रबंधक सदस्य सुरेश कुमार, बाबुलाल, राधेश्याम, आशीष दादरवाल व समस्त स्टाफगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!