Tuesday, March 31, 2026
Homeनावां शहरढाढोता के राजकीय विद्यालय में भामाशाह सुरेन्द्र सिंह कांसेड़ा की ओर से...

ढाढोता के राजकीय विद्यालय में भामाशाह सुरेन्द्र सिंह कांसेड़ा की ओर से करवाए गए विभिन्न विकास कार्य

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

भामाशाह के सहयोग से तैयार हुआ स्कूल का खेल मैदान व कमरों में लगवाया फर्नीचर,
भामाशाह सुरेन्द्र सिंह कांसेड़ा का विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

अरुण जोशी @ नावांशहर। निकटवर्ती ग्राम पंचायत ढाढोता के राजकीय विद्यालय में विकास हेतु भामाशाह सुरेन्द्र सिंह कांसेड़ा की और से विभिन्न घोषणाएं की गई तथा उसी के अनुरूप विकास कार्य करवाए गए। जिससे विद्यालय के बच्चो को काफी सुविधाएं मिल रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

भामाशाह सुरेन्द्र सिंह की ओर से विद्यालय के खेल मैदान को समतल करने एवं बच्चो के लिए फर्नीचर लगवाने की घोषणाए की गई थी। विद्यालय में मंगलवार को खेल मैदान समतल करवाने के साथ ही फर्नीचर भी लगवाया गया। जिस पर विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह सुरेन्द्र सिंह का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह ने कहा की विद्यालयों में खेल मैदान होना आवश्यक है जिससे बच्चो की खेल गतिविधियां हो सके। इससे बच्चो को काफी लाभ मिलता है था। स्कूल में मैदान तो था लेकिन समतल नहीं होने के कारण खेल गतिविधियां नहीं होती थी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चो को ज्यादा से ज्यादा खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही विद्यालय परिवार को आवश्यकता होने पर और सहयोग करने की बात कही।

इस अवसर पर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह, सरपंच शिवराम शर्मा, सूखाराम रेबारी, घनश्याम साँखला, बंकटलाल शर्मा, भोलूराम शर्मा, मोहन मेघवाल, संजू सिंह आजवा, शिम्भू सिंह बाजवास, जितेंद्र सिंह चिवली सहित ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!