Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख मांगने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

कुचामन में हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख मांगने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन में हनीट्रैप का गंदा खेल, पुलिस थाने में मामला दर्ज, 10 लाख रुपये मांगे, 2 महिलाएं गिरफ्तार

हेमन्त जोशी/ विमल पारीक @ कुचामनसिटी। कुचामन पुलिस थाने में एक व्यक्ति को हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपये मांगने का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार जोधपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ हनीट्रैप का मामला सामने आया है। जहां दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की डिमांड की गई है। कुचामन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करने के साथ ही दो महिलाओ के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description
कुचामन पुलिस की गिरफ्त में हनीट्रैप की आरोपी महिलाएं।
कुचामन पुलिस की गिरफ्त में हनीट्रैप की आरोपी महिलाएं।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनो आरोपी महिलाओं को रुपये लेते समय ही गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को परबतसर क्षेत्र निवासी पीड़ित ने एक मामला कुचामन पुलिस थाने में दर्ज कराया था। पीड़ित ने लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई की दो महिलाएं अश्लील फोटो होने की बात कहकर धमकी दी जा रही है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला वर्तमान में जोधपुर में चूड़ियों का काम करती है जबकि दूसरी महिला जवाना थाना क्षेत्र की निवासी है। जो कि कुछ दिनों से कुचामन में रह रही थी।

16 लाख पहले ही ऐंठ लिए

उन्होंने पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराने के धमकी देकर लगभग 1600000 रुपए ऐठ लिए व 10 लाख रुपए ओर मांग रहे थे। नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित व्यक्ति जोधपुर में खुद का व्यवसाय करता है वह किसी काम से अपने गांव आया हुआ था। आरोपी महिलाओं ने उसे कुचामन बुलाया। इस दौरान पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!