Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीचन्द्रशेखर आजाद पर हुए हमले के विरूद्ध कुचामन में ज्ञापन

चन्द्रशेखर आजाद पर हुए हमले के विरूद्ध कुचामन में ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। भीम आर्मी संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद पर गत दिनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में किये गये जानलेवा हमले के दोषियों के विरूद्ध रासुका के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर कुचामन में ज्ञापन दिया गया।  चन्द्रशेखर आजाद को जेडप्लस सुरक्षा प्रदान किये जाने के सन्दर्भ में क्षेत्रीय अम्बेडकर विकास समिति, अजाक, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर सहित क्षेत्रीय अन्य अम्बेडकरवादी संगठनों संयुक्त तत्वावधान में महामहीम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन कुचामन एसडीएम के मार्फत ज्ञापन दिया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

अम्बेडकर विकास समिति के अध्यक्ष हेमराज चावला ने बताया कि भीम आर्मी संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद पर हमले से देश का सम्पूर्ण दलित/बहुजन समाज की भावनाएं आहत हुई है। इस अवसर पर अम्बेडकर विकास समिति के अध्यक्ष हेमराज चावला, अजाक संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश लाडना, रा.शि. संघ अम्बेडकर के अध्यक्ष बजरंगलाल जसराना, अजाक कुचामन अध्यक्ष गोविन्दलाल मण्डावरिया, कैलाश चन्द उमरिया, जिला वाल्मिकी समाज अध्यक्ष संतोष सारवान, बाबुभाई बुड़सू, प्रदीप झाला, रामलाल कांसोटिया, अम्बेडकर विकास समिति अंकेक्षक रतनलाल ढेनवाल, पार्षद प्रतिनिधि शंकरलाल मोहनपुरिया, जितेन्द्रराज चावला, किशनलाल कांसोटिया, बी.एल. बणिया, सुरेश चावला, सुरेश जसराना, मनोनीत पार्षद कानाराम बुनकर, ईश्वरलाल डबरिया, अशोक कुमार भाटी, भंवरलाल नायक, किशोरकुमार, भंवरलाल दुस्तावा, चैनसुख मेघवाल, सीताराम कांसोटिया, लालाराम दलेलपुरा, बंशीधर मोहनपुरिया सहित सैंकड़ों प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!