Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीपुलिस पर हमले के मामले में 12 गिरफ्तार, दर्जनों वाहन जब्त

पुलिस पर हमले के मामले में 12 गिरफ्तार, दर्जनों वाहन जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक @ कुचामनसिटी

कुचामन में पुलिस टीम पर हमले का मामला

पुलिस ने राजकार्य में बाधा, राजकीय वाहनों में तोड़फोड़ व अनुसूचित जाति जाती एक्ट में दर्ज किया मामला, 12 जनों को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
image description

 शहर की बंजारा बस्ती में 18 जून की शाम को पुलिस पर हुए हमले के मामले पुलिस ने पुलिस राजकार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 12 जनों को गिरफ्तार किया हैं, वहीं अन्य की तलाश जारी है।

- विज्ञापन -image description

कुचामन थाना अधिकारी सुरेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बंजारा बस्ती में रविवार को पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस टीम में कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, राजकीय कार्य में बाधा पहुचाने व पुलिस पर हमला करने जैसे आरोपों के मामले के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और मौके से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई मोटरसाइकिले, ट्रैक्टर भी जप्त किए हैं। थाना अधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम की ओर से मौके से  फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। दरअसल पुलिस वहां पर हुए आपसी झगड़े की दृष्टि से गई थी और पथराव में पुलिस के 2 जवान जख्मी हुए थे। इसके अलावा पुलिस का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था।  जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और सख्त कार्रवाई की। अब इस मुक़दमें में 50 से ज्यादा अज्ञात लोग है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!