Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरट्रेन की चपेट में आने से जोशीपुरा के 30 वर्षीय युवक की...

ट्रेन की चपेट में आने से जोशीपुरा के 30 वर्षीय युवक की मौत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुणजोशी@ नावांशहर। शहर में रेलवे ओवर ब्रिज के पास सोमवार सुबह 05: 45 पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नावां तहसील के ग्राम जोशीपुरा निवासी 30 वर्षीय सावंत सिंह पुत्र रामसिंह की बाड़मेर जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी सूचना नावां पुलिस को दी। जिस पर हेडकांस्टेबल बीरबल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव से रेलवे लाइन से हटाकर लाइन को सुचारू किया तथा इसकी सूचना रेलवे पुलिस फुलेरा व मृतक के परिजनों को दी। जिस पर रेलवे पुलिस फुलेरा ने मौके पर पंहुच कर शव अपने अधीन लिया तथा शव को नावां के सामुदायिक चिकित्सालय पंहुचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!