Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीविश्व नर्सिंग दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित

विश्व नर्सिंग दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन के सरला बिड़ला कल्याण मंडपम में हुआ आयोजन

- विज्ञापन -image description
image description

विमल पारीक. कुचामनसिटी। नर्सिंग की जन्मदायी फ्लोरेन्स नाइट एंगल के जन्म दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के रूप में कुचामन सिटी में जिला स्तरीय समारोह आयोजित कर मनाया गया । शहर के सरला कल्याण मण्डपम में आयोजित कार्यक्रम में फ्लोरेंस नाइटेंगल को याद किया गया। जिला स्तरीय समारोह में उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार, प्रमुख चिकित्साधिकारी प्रहलादराम बाजिया, बीसीएमओ डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी , पुलिस उपाअधीक्षक संजीव कटेवा, थानाधिकारी सुरेश चौधरी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सम्पूर्ण जिले के नर्सिंग कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले नर्सिंग कर्मियों को अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने नर्सिंग कर्मियों की सेवाओं की सराहना की और कोविड काल में उनकी ओर से किए गए प्रयासों के लिए आभार जताया। नर्सिंग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह में 101 नर्सिंग कर्मियों का सम्मान किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!