Friday, April 3, 2026
Homeकुचामनसिटीमोतियाबिंद रोगियों के लिए नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर 10 को

मोतियाबिंद रोगियों के लिए नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर 10 को

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक. कुचामनसिटी। लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वावधान मे रामअवतार सीताराम अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से जिला अन्धता निवारण समिति जयपुर एवं शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर के सहयोग से गोल प्याऊ स्थित माहेश्वरी भवन मे 10 मई बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेन्स प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जायेगा। सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने बताया शिविर में प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक शंकरा अस्पताल जयपुर की चिकित्सक टीम द्वारा रोगियों को जांच कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिये चयन किया जायेगा तथा चयनित रोगियों को शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर ले जाकर लेन्स प्रत्यारोपण किये जायेंगे। क्लब अध्यक्ष लॉयन द्वारकाप्रसाद कुमावत ने बताया रोगियों के भोजन, आवास, चश्में एवं दवाइयां की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!