Saturday, April 4, 2026
Homeकुचामनसिटीहोटल संचालकों व छोटे व्यापारियों को गैस सिलेंडर के दामों में मिली...

होटल संचालकों व छोटे व्यापारियों को गैस सिलेंडर के दामों में मिली राहत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी. नावांशहर। होटल संचालक सहित अन्य छोटे व्यापारियों को महंगाई से थोड़ी राहत मिली हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में फिर से कटौती कर दी है। तेल कंपनियों ने सोमवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 171 रुपए घटा दिए है। शहर में अब 19 किग्रा का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1867 रुपए में उपलब्ध होगा। तेल कंपनियों ने पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 87 रुपए कम किए थे। बता दें ये इजाफा सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नावां में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1121.50 रुपए पर बरकरार है। तेल कंपनियों ने जनवरी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!