Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीभाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में हुई चर्चा

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में हुई चर्चा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक@कुचामनसिटी

भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

 भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल की कार्यसमिति की बैठक बीजेपी कार्यालय में सम्पन हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय सिंह चौधरी  रहे और अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा ने की।विशिष्ट अतिथि राजेश गुर्जर पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रहे। बैठक की शुरुआत में भारत माता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माला अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्वलन किया गया।
राजनैतिक प्रस्ताव ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजाराम प्रजापति ने रखा। जिसका समर्थन रजनी गावड़िया एवम एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद आर्य ने किया और सम्पूर्ण सदन ने इस प्रस्ताव को पारित किया। संगठनात्मक संरचना के लिए ज्ञानाराम रणवा ने और सशक्त वूथ पर जिला मंत्री अरुण रिणवा ने विचार व्यक्त किए। स्थानीय मुद्दो पर शहर मंडल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा ने अपना उद्बोधन दिया। मंच संचालन जिला प्रवक्ता गोविंद कुमावत ने किया। इसके पश्चात पूर्व विधायक विजयसिंह चौधरी व इस सभा के नावा तहसील संयोजक ज्ञानाराम रणवा ने 31 मई को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में नावा विधानसभा से चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राकेश बिजारणिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष कलावती गट्टानी, अन्नपूर्णा कुमावत, अलका जैन, पार्षद खेताराम सिसोदिया, मारोठ मंडल अध्यक्ष राजेश गुर्जर, अनंत मोहन तिवारी, जगदीश कुमावत, मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, किशन गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर कुमावत, एस सी मोर्चा अध्यक्ष गौतम चंदेलिया, धन्नाराम जाखड़, विस्तारक नावा विधानसभा पूजनसिंह अटल, मंडल महामंत्री सुनील सारवान, पार्षद बाबूलाल कुमावत, अयूब शेख, यशवंत पुरी, राकेशराम माली, सरवन सोनी, मनोज स्नेही, पार्षद छीतर कुमावत, नरसीलाल कुमावत, भागीरथ कुमावत, सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, संदीप पांडेय, पार्षद गौरीशंकर शर्मा, श्यामसुंदर कुमावत, देसी गुर्जर, कल्पना जैन, कुचामन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चावंडिया, पार्षद सुरेश सिखवाल, जिला परिषद सदस्य बाबूलाल कुमावत, राजेंद्र कुमावत, शक्ति केंद्र संयोजक के साथ सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंधड़ ने मचाई तबाही, सैंकड़ो पेड़ और विद्युत पोल धराशाई, दुकानों के बाहर लगे टीनशेड और होर्डिंग्स गिरे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!