Monday, March 30, 2026
Homeनावां शहरबच्चो को सिखाए आत्मरक्षा के गुण, जुम्बा का भी किया अभ्यास

बच्चो को सिखाए आत्मरक्षा के गुण, जुम्बा का भी किया अभ्यास

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुणजोशी. नावांशहर। शहर के सीकर रोड़ स्थित बचपन प्ले स्कूल एवम् सेवन डे स्मार्ट एकेडमी में समर कैंप के तीसरे दिन बुधवार को कई गतिविधियाँ करवाई गई। आत्मरक्षा प्रशिक्षक विशाल की और से बच्चो को काफी जानकारियां दी गई। विद्यालय कि शिक्षिका भूमिका जैन की और से विशाल का तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। कक्षा 4 से 7 वीं तक के बच्चों को ट्रेनर विशाल की और से आत्मरक्षा की गुण सिखाए गए। कक्षा 1 से 3 के बच्चो को शिक्षिका संगीता की ओर से जुम्बा करवाया गया। बचपन स्कूल के बच्चों को योग प्रशिक्षिका सुमन शर्मा द्वारा योग करवाया गया है। जिसमें शिक्षिका संजू कुमावत और प्रिया मिश्रा सहभागी रही और दूसरी गतिविधि शिक्षिका मधु गौड़ की और से करवाई गई। जिसमें बच्चों ने केरम बोर्ड खेलकर मनोरंजन किया। विद्यालय के निदेशक लक्की गौड़ ने कहा की अपराधिक घटनाओं को देखते हुए बच्चो को आत्मरक्षा के गुण सिखाना आवश्यक है। इससे बच्चे किसी भी परिस्थिति में खुद की रक्षा कर सकते है। इसके साथ ही शारीरिक विकाश के लिए जुम्बा व योग करवाया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!