Saturday, May 24, 2025
Homeकुचामनसिटीनेहरू उद्यान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई नेहरू की पुण्यतिथि

नेहरू उद्यान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई नेहरू की पुण्यतिथि

- विज्ञापन -IT DEALS HUB

हेमंत जोशी@कुचामनसिटी

- विज्ञापन -image description

शहर के नेहरू उद्यान में शनिवार को आधुनिक भारत के निर्माण व हरित क्रांति के जनक प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई।

- विज्ञापन -image description
image description

 

नगर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आधुनिक भारत के निर्माता व देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। स्थानीय नेहरू बाल उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में सभी कांग्रेस जनों ने अपने प्रिय नेता स्वर्गीय नेहरू को नमन किया। अपने उद्बोधन में नगर परिषद के सभापति आसिफ खान ने स्वर्गीय पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया, उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने ही देश में हरित व श्वेत क्रांति का आगाज कराया तथा भाखड़ा नांगल जैसे बड़े बांधों का निर्माण भी उनकी ही देन है। इसरो जैसे अंतरिक्ष संस्थान व चिकित्सा के क्षेत्र में आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स जैसे बड़ी संस्थान आज नेहरू की सोच के परिणाम है। उन्होंने इनको देश के धरातल पर उतारा आजादी के पश्चात देश को विकास के रास्ते पर पहुंचाने में स्वर्गीय पंडित नेहरू के योगदान को देशवासी कभी भी नहीं भुला पाएंगे। सशक्त भारत का निर्माण की परिकल्पना ही उनका मुख्य उद्देश्य था तथा देश में औद्योगिक क्रांति में भी उनका बहुत बड़ा योगदान था। पंडित नेहरू के प्रति अपने उद्गार व्यक्त करते हुए उपसभापति हेमराज चावला ने स्वर्गीय नेहरू को एक सच्चा आदर्शवादी बताया। उन्होंने कहा कि आज देश के सामाजिक समरसता का पाठ भी पंडित नेहरू ने ही देश को पढ़ाया था, जिसकी वजह से देश में आज विभिन्न जाति धर्मों के लोग भी आपसी सौहार्द पूर्ण तरीके से ही हिलमिल रहते हैं। चावला ने कहा कि देश में हरित क्रांति का उद्घोष करने वाले श्री नेहरू ही थे, जिन्होंने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया। आज आधुनिक भारत की जो संरचना हम देख रहे हैं उसमें स्वर्गीय नेहरू का बहुत बड़ा योगदान रहा तथा देश आज उन्नति की राह पर चल रहा है और आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश उनको नमन कर रहा है।

- Advertisement -ishan

इस कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति आसिफ खान, उपसभापति हेमराज चावला, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत, पार्षद जवाना राम मोहनपुरिया, इमरान खान, शाहरुख बडगूजर, पार्षद प्रतिनिधि शंकरलाल मोहनपुरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गा राम चौधरी, ब्लॉक ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश सेन, गजेंद्र कासौटीया, इमरान लीलगर, वहीद बडगूजर, किशन मेघवाल, टोडरमल कुमावत, मोहनलाल नायक, सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण करके स्वर्गीय नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको सादर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जय जवान जय किसान व जवाहरलाल नेहरू अमर रहे के नारे लगाए।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
Physics Wallah
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!