Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीसामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को कस्बा कुचामनशहर से किया दस्तयाब

- विज्ञापन -image description
image description

विमल पारीक. कुचामनसिटी. सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मदनलाल व उसके साथी ने पीड़िता को अपने घर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो/ वीडियो भी वायरल किये, जिसका प्रकरण थाना कुचामन पर दर्ज है। वृताधिकारी कुचामन व थाना कुचामन शहर टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान आरोपी को पकड़ा गया है। एसपी राममूर्ति जोशी पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के निर्देशानुसार व गणेशाराम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन के निकटतम सुपरवीजन में संजीव कटेवा. वृत्ताधिकारी कुचामन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रकरण संख्या त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मदनलाल पुत्र किशनाराम मेघवाल उम्र 30 साल निवासी सिंघपुरा – हिराणी थाना कुचामन शहर जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया।

- विज्ञापन -image description

http://Kuchamadi.com
क्या है मामला- दिनांक 18 अप्रेल 2023 को पुलिस थाना कुचामन शहर पर प्रार्थीया ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि करीब 7-8 माह पहले आरोपी चेनाराम बीमार भैंस को दिखाने के बहाने से मोटरसाईकिल पर साथ लेकर गया। जिसने रास्ते में आरोपी मदनलाल को भी साथ ले लिया व भैंस दिखाने के बहाने से चेनाराम अपने मकान में ले गया। जहां पर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया व किसी को बताने पर अश्लील फोटो / वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद भी मुलजिम चेनाराम धमकी देकर जबरन कुचामन के खारड़े में ले गया व दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो / विडीयो वायरल कर दिया है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!