Sunday, June 1, 2025
Homeकुचामनसिटीरमेश कुमार को नियुक्त किया कांग्रेस INCR उप तहसील चितावा अध्यक्ष

रमेश कुमार को नियुक्त किया कांग्रेस INCR उप तहसील चितावा अध्यक्ष

- विज्ञापन -IT DEALS HUB

विमल पारीक. कुचामनसिटी। आईएनसीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु भाई पटेल और राष्ट्रीय सचिव प्रदेशअध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष परसाराम बुगालिया ने चितावा निवासी रमेश कुमार को कांग्रेस (INCR) उप तहसील चितावा अध्यक्ष नियुक्त किया है। रमेश कुमार उप तहसील चितावा अध्यक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर खुशी जाहिर की। रमेश कुमार ने महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा व जिला अध्यक्ष परसाराम बुगालिया का आभार जताया और कहा कि मुझे उप तहसील चितावा का अध्यक्ष नियुक्त होने पर जो मान सम्मान दिया उसके लिए आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं पार्टी के प्रति निस्वार्थ और निष्ठा भाव से कार्य करूंगा तथा उप मुख्य सचेतक एवं विधायक महेंद्र चौधरी के हाथ मजबूत करने में तन मन से तैयार रहूंगा। इस मौके पर महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा,यूथ प्रदेश अध्यक्ष हुसैन लीलगर , जिला अध्यक्ष परसाराम बुगालिया, ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नाराम महला, ब्लॉक महासचिव कमल कांत, कांग्रेश कार्यकर्ता गिरधारीराम महला, र्जुनराम नालोट, सुरेश थोरी, महेंद्र, हेमराज, हंसराज, शक्ति सिंह, डॉ सुरेश शर्मा ,बनवारी लाल सेवदा, शैतान सिंह,राजवीर सिंह,सुनील भार्गव,अनिल पारीक,कानाराम मुंड, हंसराज, तुलछाराम आवला सहित कार्यकर्ताओं ने रमेश कुमार को बधाई दी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
Physics Wallah
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!