Tuesday, March 31, 2026
Homeक्राइम न्यूजमौलासर पुलिस की कारवाई, एक साथ शांतिभंग में 9 जनों को किया...

मौलासर पुलिस की कारवाई, एक साथ शांतिभंग में 9 जनों को किया गिरफ्तार।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

गिरधारीसिंह भाटी. मौलासर। मौलासर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक साथ 9 जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को 6 माह के लिए पाबंद किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी जसवंत देव रलिया ने बनवासा निवासी राजवीर पुत्र बजरंग सिंह व शक्तिसिंह पुत्र कल्याणसिंह राजपूत को शांति भंग करने पर बनवासा गाँव से गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार हैड कांस्टेबल श्यामलाल ने लादडिया निवासी मुकेश, सुरेश, अजित धानका को शिबुराम के साथ गाली गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं हैड कांस्टेबल बजरंग लाल की ओर से करवाई करते हुए बावड़ी निवासी ओमप्रकाश मेघवाल, धनकोली निवासी कैलाश राम व सेवा निवासी पेमाराम को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बुधवार को सभी आरोपियों को डीडवाना कोर्ट ले जाया गया जहां उपखण्ड अधिकारी जीतू कुल्हरी के समक्ष पेश किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!