Tuesday, March 31, 2026
Homeडीडवानाबेड़वा में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई 9 दिवसीय श्रीमद...

बेड़वा में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई 9 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

गिरधारीसिंह भाटी. मौलासर। मौलासर के नजदीकी गांव बेड़वा में माताजी के नवीन मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 25 अप्रैल, मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

गांव में स्थित ठाकुर जी महाराज के मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा माताजी के नवीन मंदिर तक रही। कलश यात्रा में बेड़वा गांव के साथ-साथ नजदीकी गावों के ग्रामवासी भी सैकड़ों की संख्या में इस यात्रा में हर्ष और उल्लास के साथ शामिल हुए। कलश यात्रा के पश्चात नवीन मंदिर प्रांगण में 12:15 बजे से देवी भागवत कथा का शुभ आरंभ हुआ, जिसका वाचन पुष्कर के प्रसिद्ध पंडित शिवराज शास्त्री द्वारा किया गया। माताजी मंदिर समिति के अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक श्री तेज सिंह राठौड़ ने बताया कि श्रीमद देवी भागवत कथा क्षेत्र में पहली बार हो रही है। 9 दिवसीय इस कथा का वाचन दिन में 12:15 बजे से 04:15 बजे तक प्रतिदिन किया जाएगा। और साथ ही क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमियों को भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!