Homeकुचामनसिटीकुचामन नगर परिषद चुनाव: BJP में बगावत के सुर! टिकट कटने की...

कुचामन नगर परिषद चुनाव: BJP में बगावत के सुर! टिकट कटने की सूचना के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध, जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने अभी तक अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। इसी बीच भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह विरोध प्रदर्शन टिकट कटने को लेकर किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद बिजनेसमैन महेश रामचंद्रका के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। साथ ही उनके भाजपा के पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। ऐसे में सूचना फैली कि उनका टिकट काट दिया गया है। इसके बाद उनके समर्थक सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार – महेश रामचंद्रका को कुचामन के वार्ड नंबर 27 से चुनाव लड़ना था। भाजपा से टिकट कटने की सूचना के बाद प्रत्याशी महेश रामचंद्रका के समर्थकों ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता रांधड़ के खिलाफ ‘हाय-हाय’ के नारे लगाए। वहीं, होटल स्काई वर्ल्ड में भाजपा के पर्यवेक्षक को भी घेर लिया।

- Advertisement -ishan

समर्थकों ने कहा कि भाजपा से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ा जाएगा। समर्थकों ने भाजपा को इसे लेकर चेतावनी भी दी है।

अभी तक न तो कांग्रेस और न ही भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कुचामन नगर परिषद चुनाव को लेकर ऐसे में कई तरह की सूचनाओं के चलते राजनीतिक माहौल गर्म है।

कहा जा रहा है कि भाजपा की ओर से टिकट वितरण के दौरान कई लोगों को टिकट फाइनल होने की बात कहकर बाद में टिकट कटने की जानकारी दी गई, जिसका जमकर विरोध हो रहा है। वहीं, जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, वे अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

भाजपा को भारी नुकसान की संभावना

फाइनल सूची में से पांच उम्मीदवारों के टिकट काटे जाने की सूचना मिली है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पांचों प्रत्याशी राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के समर्थक हैं, लेकिन जिला अध्यक्ष ने अपने लोगों को टिकट दिया। इसके बाद यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री से मुलाकात भी की गई।

कहा जा सकता है कि चुनाव से पहले टिकट वितरण को लेकर शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन भाजपा को नुकसान पहुंचा सकता है। यूजीसी जैसे कानून को लेकर भाजपा से पहले ही कई लोगों का मनमुटाव चल रहा है। हाल ही में महिपाल सिंह मकराना ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाज के लोगों से भाजपा को वोट नहीं देने तक का आह्वान किया था।

कुचामन सिटी: पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व

देर रात वित्त आयोग के अध्यक्ष कुचामन पहुंचे

बगावत के सुरों को देखते हुए जब मामला भाजपा प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा, तो देर रात वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी को कुचामन भेजा गया। इसके बाद होटल स्काई वर्ल्ड में एक बैठक बुलाई गई।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा नेता सूरज सोनी ने समझाइश की कोशिश की। लेकिन अभी तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं होने के कारण कुचामन में राजनीतिक माहौल बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन

कुचामन में नगर परिषद चुनाव के लिए 339 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस बार काफी संख्या में उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। जल्द ही कांग्रेस, भाजपा के साथ आरएलपी भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

कुचामन सिटी: भांवता विद्यालय में सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन भेंट

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments