Homeकुचामनसिटीराजस्थान में मानसून पड़ा कमजोर, पिछले 24 घंटे में कहीं बारिश नहीं;...

राजस्थान में मानसून पड़ा कमजोर, पिछले 24 घंटे में कहीं बारिश नहीं; अगले एक सप्ताह अधिकांश क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हालांकि कुछ स्थानों पर झोंकेदार हवाएं और धूलभरी आंधी चली, जबकि पूरे राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा।

- विज्ञापन -image description

मौसम विभाग के अनुसार –  पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भी अगले 5 से 6 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 16 और 17 जुलाई को हल्की बारिश हो सकती है।

विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 2 से 3 दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

- Advertisement -ishan

तापमान की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अजमेर में 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सैटेलाइट इमेज में राजस्थान से बादल गायब हो गए हैं।

कुचामन में तनाव मुक्त जीवन शिविर आयोजित, 60 साधकों ने सीखे खुशहाल जीवन के सूत्र

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments