Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: प्रेमपुरा की बेटी परीनीता जांगिड़ ने NEET-UG में सफलता हासिल...

कुचामन सिटी: प्रेमपुरा की बेटी परीनीता जांगिड़ ने NEET-UG में सफलता हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गाँव प्रेमपुरा की प्रतिभाशाली छात्रा परीनीता जांगिड़ सुपुत्री कमल जांगिड़ एवं सोनू देवी ने NEET-UG 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित किया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे परिवार, गाँव तथा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

- विज्ञापन -image description

परीनीता बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं में नागौर जिले में टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद कक्षा 12वीं में 97% अंक प्राप्त कर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। अब NEET-UG में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

परीनीता के पिता कमल जांगिड़ पेशे से फोटोग्राफर हैं, जबकि उनकी माता सोनू देवी गृहिणी हैं। उन्होंने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

- Advertisement -ishan

परीनीता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा परिवार के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments