Homeकुचामनसिटीकुचामन में 44वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 87 मरीज लाभान्वित

कुचामन में 44वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 87 मरीज लाभान्वित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल एफएक्स के 52वें स्थापना दिवस के द्वादशा दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में रविवार को 44वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

शिविर का आयोजन स्वर्गीय कमलकुमार जैन पांड्या की स्मृति में गुणमाला देवी पांड्या के सौजन्य से अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास किया गया।

- विज्ञापन -image description

शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर के जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।

शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाशचंद जैन पांड्या, बाबूलाल, मोना झांझरी (लीचाणा), शिविर संयोजक वीर महावीर पांड्या, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर सुनील पाटनी, संस्था अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर नरेश जैन तथा डॉ. जितेश जैन ने किया।

- Advertisement -ishan

वीर संदीप पांड्या ने बताया कि शिविर में डेगाना, लीचाणा, खुड, सुजाणपुरा, श्रवणपुरा, परबतसर, बोरावड़, रूपपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं कुचामन शहर के कुल 87 मरीज लाभान्वित हुए। इस दौरान 27 एक्स-रे तथा 31 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क कर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया।

नावां: महिलाएं-बच्चे डर में, एक साथ 6 बदमाशों का गिरोह, घरों में घुसकर ताले तोड़ते CCTV में कैद

संस्था के वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि शिविर का अवलोकन राज बाईसा रूपपुरा, राजकुमार फौजी, पवन बंसल भोपजीवाला, प्रमोद पांड्या एवं प्रवीण मारोठ ने किया। उन्होंने कहा कि महानगरों के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं कुचामन में उपलब्ध होने से आमजन को बड़ा लाभ मिल रहा है तथा संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।

वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में वीर सुनील माथुर, वीर सुभाष, वीरा इन्द्रा, वीर अशोक, वीरा सीता, वीर सुरेश, वीरा मंजू, वीरा सुनीता गंगवाल, वीर सोहनलाल वर्मा, वीर तेजकुमार बड़जात्या, राजेश अग्रवाल, शबाना, जितेंद्र एवं सुरजीत का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में वीर अजित पहाड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: सरकारी पुस्तकों पर आपातकालीन हेल्पलाइन और QR कोड अंकित करने की मांग, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments