Friday, May 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में एनीमिया मुक्त अभियान, गर्ल्स कॉलेज में जांच शिविर आयोजित

कुचामन में एनीमिया मुक्त अभियान, गर्ल्स कॉलेज में जांच शिविर आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारत विकास परिषद् कुचामन शहर शाखा द्वारा परिषद् की स्वास्थ्य पहल “एनीमिया मुक्त कुचामन” के अंतर्गत शाकंभरी माता रोड स्थित बी.आर. काबरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं के लिए एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

परिषद् के कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

- विज्ञापन -image description

इसके बाद परिषद् के संरक्षक डॉ. गोविंदराम चौधरी ने उपस्थित छात्राओं एवं महिला स्टाफ को एनीमिया के कारण, लक्षण तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, हरी सब्जियों, दालों, फलों एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

शिविर में राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन की टीम द्वारा सभी छात्राओं एवं महिला स्टाफ की हीमोग्लोबिन जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। जिनका हीमोग्लोबिन स्तर कम पाया गया, उन्हें आयरन की गोलियां एवं पोषण किट वितरित की गईं।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन ने भारत विकास परिषद् की इस जनहितकारी स्वास्थ्य पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान परिषद् के अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश सेन, सचिव मोहित सेठी, सुशील काबरा, शरद सोमानी, महेंद्र वर्मा, जयप्रकाश शर्मा, अमित डालुका, योगेश जाखड़ तथा राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. बलवीर ढाका के निर्देशन में चिकित्सकीय टीम के डॉ. अमृत गोदारा, लैब टेक्नीशियन बिरमाराम, लैब असिस्टेंट शिवभगवान एवं कॉलेज स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

अंत में भारत विकास परिषद् कुचामन शहर द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

कुचामन सिटी में भाजपा नागौर देहात के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!