Sunday, May 31, 2026
Homeकुचामनसिटीबीजेपी सरकार ने लाइन से लिए नंबर: कुचामन थानाधिकारी भी निलंबित, पहले...

बीजेपी सरकार ने लाइन से लिए नंबर: कुचामन थानाधिकारी भी निलंबित, पहले किया था एसपी-तहसीलदार का तबादला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। अब कुचामन सिटी थानाधिकारी सतपाल सियाग को भी निलंबित कर दिया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

इससे पहले शनिवार रात डीडवाना-कुचामन जिले के पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव का तबादला कर दिया गया। ज्ञानचंद्र यादव को 20 मई को ही जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था, लेकिन नियुक्ति के महज 10 दिन बाद ही उनका तबादला कर दिया गया। उनकी जगह डॉ. प्यारेलाल शिवरान जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

- विज्ञापन -image description

वहीं इससे पहले कुचामन तहसीलदार कैलाश ईनाणिया का तबादला कर उन्हें बांसवाड़ा जिले के गांगड़तलाई भेज दिया गया था। देर रात जारी आदेशों के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश भी दिए गए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाए जाने की घटना को उनकी सुरक्षा में गंभीर चूक के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस जाब्ता तैनात होने के बावजूद रालोपा कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष के काफिले तक पहुंचने और उनकी गाड़ी के सामने विरोध प्रदर्शन करने में सफल रहे। ऐसे में पूरे घटनाक्रम को सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना जा रहा है, जिसके बाद लगातार प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -ishan

बयानबाजी से शुरू हुआ विवाद, क्या मामला हाईकोर्ट तक ले जाएंगे हनुमान बेनीवाल?

भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के बीच पिछले कुछ समय से राजनीतिक तनाव का माहौल बना हुआ है। इसकी शुरुआत दोनों दलों के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी से हुई। रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को “मूर्खाधिराज” तथा राज्य मंत्रिमंडल को “मूर्खों का मंत्रिमंडल” कहकर निशाना बनाया था।

इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल के सामाजिक बहिष्कार की बात कही थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात कही थी।

वहीं, राज्य के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने भी हनुमान बेनीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे नशे की हालत में इस प्रकार के बयान देते हैं। इसके बाद दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और अधिक तेज हो गए।

एसपी और कुचामन तहसीलदार का तबादला, BJP प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की घटना के बाद फैसला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!