Monday, April 27, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में “क्रिएशन 6” का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता और...

कुचामन में “क्रिएशन 6” का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता और आत्मविश्वास की झलक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. रचनात्मकता, आत्मविश्वास और शिक्षा को नए आयाम देने के उद्देश्य से रविवार शाम 6:00 बजे “क्रिएशन 6” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह आयोजन एलियन पब्लिक स्कूल, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज और कैंड इंडेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनिंग (CAD Index) के संयुक्त तत्वावधान में कुमावत भवन, स्टेशन रोड, कुचामन में संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम की शुरुआत तीनों संस्थानों के भूतपूर्व छात्रों की एलुमनाई मीट एवं सम्मान समारोह से हुई। इसके बाद शाम 7:15 बजे गणेश वंदना एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गणेश वंदना की प्रस्तुति ने पूरे पंडाल में आध्यात्मिक माहौल बना दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, क्रिएटिव मॉडल्स और आत्मविश्वास से भरपूर एक्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से नरसिंह अवतार, हिरण्यकश्यप थीम, हॉरर एक्ट और “डायरेक्शन ऑफ एजुकेशन” जैसी प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा फादर्स एक्ट और मदर्स एक्ट ने भावनात्मक माहौल बना दिया, वहीं शिव तांडव प्रस्तुति पर पूरा सभागार झूम उठा।

- Advertisement -ishan

CAD Index के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत क्रिएटिव मॉडल्स की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों एवं स्पॉन्सर्स की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

दीप प्रज्वलन में अमित कुमार, फ्रांस से आई शिक्षिका एंजेलिक फॉरेस्टयर, ऑफिसर्स अकैडमी पॉइंट से सुरेश कुमार मंडा एवं राजकुमार रणवा, रतन किया मोटर्स से प्यारेलाल एवं हरफूल, रिफॉर्मर जिम से लोकेन्द्र सिंह, मेहाई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से लक्ष्मी नारायण, देवनारायण मार्केटिंग एजेंसी से महेश ददरवाल, महालक्ष्मी प्लाईवुड एंड हार्डवेयर से बाबूलाल जेठीवाल, करणी मीडिया से आकाश एवं अशोक, शंभू दयाल कुमावत, रामदेव सिहोटा, कुमावत विकास समिति अध्यक्ष राजकुमार, रघुनाथ पिपलोदा, भगवान सोनी, महेश पिपलोदा एवं मुकेश जलवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर संस्थानों के निदेशक सी.आर. कुमावत ने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ क्रिएटिविटी, कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं CAD Index के निदेशक बी.एल. कुमावत ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को रोजगार के नए अवसरों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में मुकेश कुमार, अशोक, शुभम, चित्रमल, मोनू कुमावत, बिना पाराशर, शिवानी शेखावत, कुमकुम शेखावत, आशा शर्मा, चंनंदा शर्मा, पूनम, विमला, रेखा, मोनू, पूनम, लखन, भींवाराम, राजकुमार, सूरज, महेंद्र, राहुल, सुनीता, चंद्रप्रकाश, नानूराम, अजय, प्रकाश, श्रीराम, बाबूलाल, रोहित और करण शामिल रहे।

कार्यक्रम में देवीलाल ददरवाल, नव चयनित RAS कुलदीप कुमावत, डी.एस. राठौड़, ओमप्रकाश गांवड़िया, रतन राहोरिया, चेनाराम मारवाल, आरती सर्वा, अनीता सोनी, सरोज कंवर, सिसली आनंद, मधु, महेंद्र कुमार बिजारणियां सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

साथ ही संस्थानों के सफल पूर्व छात्रों (अलुमनाई) को भी सम्मानित किया गया, जिनमें बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट पंकज कुमार मोहनपुरिया, रौनक शर्मा, ऐंकर विहान दिव्यांशु सहित अन्य शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एलियन पब्लिक स्कूल के सचिव संजू कुमावत, माया, लीला, मुकेश सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।

कुचामन सिटी में RAS चयनित कृष्णपाल सिंह का सम्मान समारोह

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!