कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी (स्व. कमल कुमार पाण्ड्या) के सौजन्य से मासिक 39वां निःशुल्क हड्डी रोग चिकित्सा शिविर रविवार 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।


यह शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में हड्डी, जोड़, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट से संबंधित रोगों की जाँच एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर में जयपुर के राजस्थान हॉस्पिटल से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन अपनी सेवाएं देंगे।

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल एवं अजित पहाड़िया ने बताया कि शिविर के संयोजक वीर संदीप पाण्ड्या, वीर सुरेंद्र सिंह दीपूरा, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर सुभाष गगवाल एवं वीर बलराम प्रधान रहेंगे।
संस्था के वीर नरेश कुमार जैन ने जानकारी दी कि डॉक्टर की सलाह अनुसार मरीजों की खून संबंधी जांच एवं एक्स-रे निःशुल्क किए जाएंगे तथा उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।

वहीं वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि शिविर में मरीजों का रजिस्ट्रेशन 8 फरवरी, रविवार को सुबह 8:30 बजे शिविर स्थल पर किया जाएगा।
कुचामन नगर परिषद विदाई समारोह का कांग्रेस पार्षदों ने किया बहिष्कार, सभापति को बताया अवैध






