कुचामन सिटी. जयपुर फुट एवं दिव्यांग उपकरण शिविरों के लिए प्रसिद्ध भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक अध्यक्ष डी.आर. मेहता का जयपुर में मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।


यह सम्मान महावीर इंटरनेशनल कुचामन द्वारा भामाशाहों के सहयोग से कुचामन में दिनांक 19, 20 एवं 21 जनवरी को आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में किया गया। इस तीन दिवसीय शिविर में सम्पूर्ण राजस्थान से 984 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।

सम्मान समारोह के दौरान संस्था की ओर से शिविर के मुख्य कन्विनेटर वीर सुभाष पहाड़िया एवं वीरा मंजू जैन ने मेहता को मोमेंटो प्रदान कर उनका बहुमान किया।






