Thursday, January 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अनुसूचित जाति के युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले...

कुचामन सिटी: अनुसूचित जाति के युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन पुलिस ने अनुसूचित जाति के युवक का अपहरण कर उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट करने के गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल पीड़ित संदीप गोठवाल निवासी चौसला ने 23 फरवरी 2024 को नावा शहर थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर पहले भाटीपुरा के पास एक होटल पर और बाद में सांभर खारड़े में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर नेमीचंद खारिया (RPS) के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी कुचामन शहर मुकेश चौधरी (RPS) के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस, तकनीकी साक्ष्य एवं गोपनीय आसूचना के आधार पर सभी आरोपियों की लोकेशन का पता कर उन्हें दबोचा।

- Advertisement -ishan

5 आरोपी चौसला के एक जोबनेर का

आरोपी अरूण कुमार पुत्र औमप्रकाश (22) जाट निवासी चौसला, गणेशराम पुत्र सत्यनारायण (33) यादव निवासी चौसला, ब्रिजेश कुमार पुत्र गोपालराम (27) यादव निवासी ब्राह्मणों का मोहल्ला चौसला, मुकेश यादव पुत्र सुगनचन्द (27) यादव निवासी चौसला, खेताराम पुत्र गोपालराम (25) जाट निवासी चौसला तथा सुरेन्द्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश (26) यादव निवासी कालख थाना जोबनेर जिला जयपुर ग्रामीण को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल भंवरलाल, हेड कांस्टेबल रामकल्याण, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार तथा कांस्टेबल महेंद्र कुमार सहित पूरी टीम का सामूहिक योगदान रहा। 

नावां: दानाराम हत्याकांड में भाई ने दर्ज करवाई FIR, कहा- मेजर गाड़ी में आए बदमाशों ने किया हमला

कुचामन सिटी: युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुचामन पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे हत्या के आरोपी दिनेश को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!