Sunday, May 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में मौसम ने बदला मिज़ाज, ठंडी हवाओं और हल्की बारिश...

कुचामन सिटी में मौसम ने बदला मिज़ाज, ठंडी हवाओं और हल्की बारिश से गिरा तापमान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में आज सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी के बीच आज तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही शहर घने बादलों से ढका रहा और रुक-रुककर हल्की बारिश का दौर चलता रहा।

- विज्ञापन -image description
image description

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार – बंगाल की खाड़ी और आसपास के दक्षिणी उड़ीसा व उत्तरी आंध्रप्रदेश तट के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना हुआ है। आगामी 48 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम (WNW) दिशा में आगे बढ़ने और और तीव्र होकर Well Marked Low Pressure Area बनने की संभावना है।

- विज्ञापन -image description

इसी मौसम तंत्र के असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 15 अगस्त से तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना प्रबल है।

कुचामन सिटी और डीडवाना-कुचामन जिले के अन्य इलाकों में आज अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

- Advertisement -ishan

राज्य के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा धौलपुर में 117 मिलीमीटर दर्ज की गई। अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और बीकानेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जानकारी जयपुर मौसम केंद्र ने दी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!