Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीजेल से जमानत पर रिहा होकर कुचामन पहुंचे सफीक खान, समर्थकों ने...

जेल से जमानत पर रिहा होकर कुचामन पहुंचे सफीक खान, समर्थकों ने निकाला जुलूस

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी निवासी सफीक खान आज जब कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हुआ, तो उसके समर्थक उसे लेने जेल पहुंचे।

- विज्ञापन -image description
image description

इसके बाद सफीक खान का काफिला जुलूस के रूप में कुचामन सिटी पहुंचा। जहां शहर के विभिन्न इलाकों से होता हुआ वह अपने घर तक पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह फूल बरसाए गए और “सफीक खान ज़िंदाबाद” के नारे भी लगाए गए।

- विज्ञापन -image description

बता दें कि सफीक वही व्यक्ति है जिसने कुछ समय पहले कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य रोहित गोदारा से बातचीत कर कुचामन के कुछ व्यापारियों की जानकारी उससे साझा की थी। इसके बाद शहर में फिरौती से जुड़े मामलों की शुरुआत हुई।

18 दिसंबर 2024 को इस मामले में सफीक खान को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जिसके बाद पूछताछ के आधार पर उसे अजमेर जेल भेजा गया। अब उसे कोर्ट से जमानत मिल गई है।

- Advertisement -ishan

पुलिस जांच में सामने आया था कि रोहित गोदारा से हुई बातचीत को सफीक खान ने एक पेन ड्राइव में रिकॉर्ड किया था, जो पुलिस को बरामद हुई।

कुचामन सिटी में चोरों का नया गैंग सक्रिय, मंडावरा, पलाड़ा और सीतापुरा में वारदातें

कुचामन सिटी पुलिस ने रात में नकाब पहनकर चोरी करने वाली गैंग को गिरफ्तार किया

कुचामन सिटी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व शहीदों को श्रद्धांजलि हेतु सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!