Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: प्रयागराज महाकुंभ के लिए राजस्थान रोडवेज बस सेवा का शहर...

कुचामन न्यूज़: प्रयागराज महाकुंभ के लिए राजस्थान रोडवेज बस सेवा का शहर में भव्य स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: प्रयागराज महाकुंभ के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा बस सेवा शुरू करने पर कुचामन शहर में खुशी का माहौल रहा।

- विज्ञापन -image description
image description

जब पहली बस डीडवाना होते हुए कुचामन पहुंची, तो शहर के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग पहले से ही पुराने बस स्टैंड पर मौजूद थे।

- विज्ञापन -image description

कुचामन न्यूज़: घुमंतू परिवार के बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु स्कूल ड्रेस वितरित

दोपहर 3:15 बजे जैसे ही बस कुचामन पहुंची, लोगों ने जय श्री राम, हर हर महादेव और तीर्थराज प्रयाग की जय के नारे लगाए। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। हिंदू समाज के लोगों ने बस के चालक और परिचालक का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने बस के आगे पारंपरिक पत्तों की बंदरवाल बांधी और तीर्थयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -ishan

कुचामन न्यूज़: गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेडम का कुचामन सिटी में गुर्जर समाज द्वारा भव्य स्वागत

इस आयोजन में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए जिनमें पवन मिठड़ी वाले, नटवर शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, तुषार सोनी, मनोज पारीक, अशोक चौधरी, जयप्रकाश शर्मा, विमल पारीक, रमेश सोनी, राहुल भार्गव और देशी गुर्जर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

कुचामन न्यूज़: शहर में हरियाणा पुलिस पर बदमाशों का जानलेवा हमला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!