Friday, December 12, 2025
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज : कुचामन में देर रात कार पलटने से लगी आग,...

कुचामन न्यूज : कुचामन में देर रात कार पलटने से लगी आग, एक की मौत 2 घायल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: कुचामनसिटी। शहर में भैरू तालाब के सामने देर रात हरियाणा से पाली जा रही एक कार अचानक पलट कर आग का गोला बन गई। जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 2 जने घायल हो गए।

- विज्ञापन -image description
image description

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में लगी आग बुझाई और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। 2 जनों का उपचार किया गया।

- विज्ञापन -image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी रामफल सिंह पंडित, प्रदीप व वीरेंद्र कार में सवार होकर हरियाणा से पाली जा रहे थे। कुचामन में देर रात को भैरू तालाब के सामने अचानक कार का टायर फटने से संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। इस दौरान कार में आग लग गई।

कुचामन न्यूज: विदेशी वेबसाइट से अवैध तरीके से हो रहा है कमोडिटी और शेयर का कारोबार

- Advertisement -ishan

जिससे कार में सवार तीनों जने ही गंभीर घायल हो गए और आग से मामूली झुलस गए। घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया लेकिन गाड़ी आग का गोला बन गई। पुलिस ने तीनों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाने के बाद गाड़ी की आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

चिकित्सालय में चिकित्सकों ने रामफलसिंह को मृत घोषित किया वहीं घायल प्रदीप व वीरेंद्र का उपचार किया गया।

कुचामन न्यूज: कुचामन से चोरी हुआ डंपर पुलिस ने मेवात क्षेत्र से किया बरामद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!