हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। निकटवर्ती ग्राम रसाल में सोमवार को स्वर्गीय मोडूराम कुमावत की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
पुण्यतिथि पर ग्रामीणों द्वारा विशाल रक्तदान एवं सभा का आयोजन किया गया। जिसमे परबतसर पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया, स्व. मोडूराम कुमावत के पिता रामनिवास कुमावत, पूर्व सरपंच भगवानसिंह रसाल, दोलत सिंह रांवा, रिछपाल सिंह रांवा, लाखाराम नोखवाल टोरडा, लादूराम पचेरवाल टोरडा, मदन कुमावत, पूर्णमल प्रजापत, रामचंद्र कुमावत, रामसिंह गौड़ मौजूद रहे।







